आदित्यपुर, मार्च 30 -- आदित्यपुर, संवाददाता। भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह को एक बार फिर झारखंड प्रदेश भाजपा का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। प्रदेश कमेटी के विस्तार के दौरान उनके नाम की घोषणा की गई। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। शैलेंद्र सिंह संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और पूर्व में भाजपा सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने दोबारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर शैलेंद्र सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के प्रति आभार जताया। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.