हापुड़, जून 14 -- एक सप्ताह पहले ही डीएम हापुड़ कविता मीना के नाम और फोटो का दुरूपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इस व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को मैसेज भेजे जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि डीएम ने लोगों से साइबर ठगी के प्रति सचेत रहने की अपील की है और उक्त व्हाट्सएप को संचलित करने वाले की जांच के निर्देश दिए है। अभी सप्ताह बीता नहीं है और अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे नंबर से डीएम का फोटो लगाकर दूसरा व्हाट्सएप अकाउंट तैयार कर लोगों को मैसेज भेजने शुरू कर दिए है। बता दें कि बीते सोमवार को साइबर ठगी के लिए अज्ञात व्यक्तियों ने एक फर्जी नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट बनाया था। इस व्हाट्सएप अकाउंट पर डीएम हापुड़ कविता मीना का फोटो लगाकर संचलित किया जा रहा था। यह अज्ञात हापुड़ के कई लोगों को इसी ...