सीवान, मार्च 1 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार रामदर्शन पंडित के दूसरे पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सोंधानी मीरा टोला में उनके आवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। पत्रकार रामदर्शन पंडित की दिल्ली प्रवास के दौरान 28 फरवरी 2024 को ब्रेन हेमरेज होने से मृत्यु हो गई थी। वे अपने धारदार लेखनी से समाज के आवाज को प्रमुखता से प्रकाशित करते थे। उन्हें बिना डरे निर्भीक पत्रकारिता के लिए भी याद किया गया। मौके पर प्रधान शिक्षक संजय कुमार पंडित, शिक्षक महेश कुमार, राजू मांझी, मोहम्मद मुन्ना, देवानंद राम, मणिभूषण कुमार, बिंदु देवी, आस्था कुमारी, कुमार अनुप व अन्य लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...