बिहारशरीफ, मार्च 29 -- बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ के भूतपूर्व महासचिव स्व. किशोरी प्रसाद की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई। संघ भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष विनोद कुमार, उमेश कुमार निराला, वीरेंद्र कुमार, कमलेश कुमार ने कहा कि वे काफी मृदुभाषी व सरल स्वभाव के थे। संघ के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। वे मूल रूप से सिलाव थाना क्षेत्र के गुरदयाल बीघा गांव के निवासी थे। कई वर्षों तक सहायक लोक अभियोजक भी रहे। मौके पर उनके पुत्र रजनीश रंजन, रामवृक्ष प्रसाद यादव, शैलेंद्र कुमार यादव, मधुसूदन प्रसाद, ओमप्रकाश निराला, राकेश कुमार, मनोज कुमार यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...