दूसरी पुण्यतिथि पर महान साहित्यकार सच्चिदानन्द श्याम को दी गई श्रद्धांजलि
गया, मार्च 30 -- साहित्यकार सच्चिदानन्द सिंहा श्याम की द्वितीय पुण्यतिथि बांकेबाजार में उनके आवास पर सोमवार को मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में शामिल लोगों ने कहा कि वे समाज और परिवार के आधार स्तंभ ही नहीं, बल्कि ज्ञान, साहित्य और समाज सेवा के पुजारी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन शिक्षा के माध्यम से समाज को संवारने में समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा की जो अलख जगाई। वे एक शिक्षक ही नहीं एक महान कवि, लेखक और समाज सुधारक भी थे, जिनकी लेखनी में भावनाओं की गहराई और समाज को दिशा देने की शक्ति थी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। मौके पर गुंजन कुमार, लोकेश कुमार, जिप सदस्य कौशल वर्मा, सुलेखा कुमारी, शिवनंदन सिंह विक्रम, चन्द्रदेव प्रसाद, बाबूलाल प्रसाद, पंकज कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, देवनन्दन यादव, श्रीकांत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.