फतेहपुर, दिसम्बर 21 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के एक गांव निवासी युवती का उसके प्रेमी ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वह युवती की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज था। युवती का क्षेत्र के ही कल्लू सिंह निवासी रानीपुर बहेरा से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कल्लू सिंह ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था। एक साल से युवती की कल्लू सिंह से बात नहीं होती है। उसकी शादी दूसरी जगह तय होगी तो नाराज कल्लू सिंह ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...