जबलपुर, जून 14 -- भीषण गर्मी झेल रहे मध्य प्रदेश के जबलपुर की हवा रोज की तरह बह रही थी, लेकिन अचानक उठी आग ने हवा को और गर्म कर दिया। दरअसल, जबलपुर के मझौली में एक लड़की और एक लड़का आपस में प्रेम करते थे। इस दौरान लड़की का रिश्ता कहीं और तय हो गया, तो लड़कने दोनों की फोटो और वीडियो उसके नए रिश्तेदारों को भेज दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा की थाने के सामने दोनों गुट कानून को हाथों में लिया और आगजनी शुरू कर दी। पुलिस ने 16 लोगों पर केस दर्ज किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर शुरू हुआ बवाल दूसरी जगह रिश्ता तय होने से नाराज लड़के ने जब फोटोज और वीडियो भेजे तो लड़की का रिश्ता टूट गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच में पंचायत हुई। पंचायत के दौरान कोई हल नहीं निकला। मामले को लेकर दोबारा पंचायत ह...