पटना, अगस्त 18 -- बिहार की राजधानी पटना के पुनपुन में एक युवक ने ससुराल पहुंचकर बीवी को गोली मार दी। गोली महिला के हाथ में लगी है। घटना पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाने के सैदपुर लोदीपुर की है। घटना के बाद भाग रहे आरोपित सूरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला का पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। दोनों के बीच कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। आरोपी ने दूसरी युवती के साथ शादी रचा ली है। जानकारी मिली है कि न्यायालय में चल रहे तलाक के केस से परेशान सूरज कुमार ने ससुराल पहुंचकर पत्नी रंजू कुमारी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक कट्टा, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। वह पिपलावां थाना क्षेत्र के बेला तरारी गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा का पुत्र है, जबकि उसकी पत्नी रंजू कुमारी अपने मायके...