बागपत, अगस्त 21 -- बड़ौत। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट सम्भवत: आज जारी की जा सकती है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि दूसरी कटऑफ आने के बाद दाखिले की गति में भी इजाफा होगा। दरअसल, चौधरी चरण सिंह विवि द्वारा 17 अगस्त को प्रथम कटऑफ जारी की गई थी। इस सूची में जेवी कॉलेज, डीजे कॉलेज, जैन स्थानकवासी गल्र्स डिग्री कॉलेज, चौधरी चरणसिंह राजकीय महाविद्यालय छपरौली समेत जिले के दूसरे सभी कॉलेज भी शामिल थे। 19 अगस्त तक का समय दाखिले के लिए दिया गया था, इसके बावजूद बहुत कम संख्या में दाखिले हुए। पहली कटऑफ में दाखिला लेने वाले छात्रों का आंकड़ा 15 प्रतिशत को भी पार नहीं कर पाया था। अब उम्मीद की जा रही है कि आज-कल में विवि द्वारा जारी की जाने वाली दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। इसके बाद कॉलेजों में मौजूदा सीटों को लॉ...