बिहारशरीफ, मई 31 -- मलमास मेला : दूसरा शाही स्नान: राजगीर के पवित्र कुंडों में 8 लाख श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी 19 अखाड़ों व मठों के साधु-संतों ने जयघोष के साथ कुंडों में किया पवित्र स्नान श्रद्धालुओं को 6 से 7 घंटे लाइन में लगने के बाद डूबकी लगाने का मिला मौका अहले सुबह 2 बजे से ही कुंडों में स्नान करने के लिए पहुंचने लगे थे भक्तजन राजगीर, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- ब्रह्मकुंड स्नान से मिलती है विशेष आध्यात्मिक ऊर्जापवित्र स्नान की तैयारी पौराणिक मलमास मेले के दूसरे शाही स्नान के पावन मौके पर रविवार को राजगीर में आस्था और श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद करीब आठ लाख श्रद्धालुओं ने यहां के पवित्र कुंडों में डुबकी लगाई। ब्रह्मकुंड में करीब सात लाख तो सूर्यकुंड और सप्तधारा समेत अन्...