हजारीबाग, मार्च 17 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले में दूसरा मंगला जुलूस 17 मार्च को निकाला जाएगा। मंगला जुलूस को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंगला जुलूस आमतौर पर देर शाम शुरू होकर देर रात तक चलता है, जिसमें कई अखाड़ों की झांकियां झंडा चौक तक पहुंचती हैं। शहर के 26 से अधिक स्ट्रैटेजिक पॉइंट्स पर बेरीकेडिंग की गई है। जामा मस्जिद रोड, झंडा चौक, ग्वालटोली चौक और खिरगांव जैसे संवेदनशील इलाकों में विशेष बैरिकेडिंग और तैनाती की गई है। जिले में सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी झारखंड सशस्त्र पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स, और जिला बल‌‌ शामिल हैं।शहर भर में 145-200 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से जुलूस के मार्गों पर नजर रखी जा रही है।डीसी शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन खुद ...