झांसी, फरवरी 26 -- झांसी, संवाददाता गुरुवार, मुस्लिमों ने 8वां रोजा रखा और पूरा दिन अल्लाह की इबादत में गुजारा। वहीं शुक्रवार को सादगी व एहतेराम से दूसरे जुमा की नमाज अदा होगी। इसको लेकर सभी इंतजामात कर लिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन सतर्क है। नगर के सैंयर दरवाजा स्थित मरकजी मस्जिद, इलाइट चौराहा स्थित मस्जिद, जामा मस्जिद सराय, मदीना मस्जिद मरकज एले सुन्नत कपूर टेकरी, रजा मस्जिद कुरैश नगर, टोहरिया वाली मस्जिद अंदर ओरछा गेट, एवट मार्केट की मस्जिद, रिसाला चुंगी की मस्जिद कानपुर रोड, कादरी मस्जिद रजा नगर कूपर टेकरी, तालपुरे की मस्जिद, बाटा चौराहा मस्जिद, सदर बाजार की मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में शुक्रवार को दोपहर जुमा की नमाज अदा होगी। अल्लाह के दर पर रोजेदार उमड़ेंगे। सजदे में सर झुकाएंगे और दुआएं मांगी जाएगी। मस्जिदों में रोजेदारों की सहूलियत के...