एटा, अप्रैल 21 -- जनगणना कार्यक्रम में दूसरे चरण का प्रशिक्षण भी संपन्न हो गया। जीडी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस चरण में करीब 800 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रगणकों को घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने की प्रक्रिया, डेटा संकलन के तरीके, डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग और गोपनीयता बनाए रखने के नियमों की जानकारी दी गई। तहसीलदार संजय कुमार ने प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान 10 प्रगणक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह भी पढ़ें- जनगणना के कानूनी पहलुओं व अधिकारों की दी गई जानकारी यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण में अनुपस्थित 24 कर्मियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण में तीन कर्मचारी मिले गैर हाजिर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...