मुजफ्फर नगर, फरवरी 10 -- शहर के मोहल्ला संतोष विहार में पिछले कई दिनों से आ रहे दूषित और बदबूदार पानी से त्रस्त लोग मंगलवार को सड़क पर उतर गए। उन्होंने नगर पालिका के जलकल विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका को सूचना देने के बाद भी पानी की सप्लाई में कोई सुधार नहीं हुआ है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि दूषित पानी से बच्चे और कुछ लोग बीमार हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। शहर के सर्कुलर रोड स्थित संतोष बिहार कॉलोनी में गुप्ता नर्सिंग होम के बराबर वाली गली में करीब एक सप्ताह से टंकियों से दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है। इस बात से खफा होकर मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि इस दूषित पानी के उपयोग से कई बच्चे व बडे लोग बीमार हो गए ...