दूषित पेयजल से 20 लोग बीमार पड़े
नोएडा, मई 30 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के एम और बी टावर में पिछले एक सप्ताह से गंदे और बदबूदार पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। वहीं, दूषित पेयजल के इस्तेमाल के बाद अब तक 20 लोगों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की है। आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन और प्राधिकरण से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। सोसाइटी में रहने वाले निशांत और दिनकर पांडे ने बताया कि रसोई और बाथरूम में आने वाले पेयजल से तेज दुर्गंध आती है। कई बार पानी का रंग भी गंदा होता है, जिसके कारण लोग इसका उपयोग करने से डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बाथरूम में आने वाले पानी से इतनी बदबू आती है कि वहां कुछ देर खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। निशांत ने बताया पिछले करीब एक सप्ताह से उन्हें, उनकी पत्नी और अन्य पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.