चंदौली, मार्च 12 -- चंदौली, संवाददाता । सदर नगर पंचायत में पेयजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से किदवई नगर वार्डवासियों को पिछले कई दिनों से दूषित पानी पीने को विवश होना पड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत रमजान के महीने में रोजेदारों को उठानी पड़ रही है। रोजेदारों को सहरी और इफ्तार के समय शुद्ध जल को लेकर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई घरों में दूषित पानी मिलने से पेट संबंधित बीमारी से लोग ग्रसित भी हो रहे हैं। वार्डवासियों ने इस समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन को कई बार शिकायत दर्ज करायी। लेकिन समस्या को दूर करने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई। लापरवाही का आलम यह है कि नगर पंचायत के कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति कर चलते बन रहे हैं। इसको लेकर वार्डवासियों में आक्रोश गहराता जा रहा है। वार्डवासियों ने चेताया कि यदि शीघ्र समस्या को दूर नहीं कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.