बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम हरकत में आ गया है। बुधवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने टीम के साथ सिविल लाइंस, बिहारीपुर, किशोर बाजार और आजम नगर समेत तमाम इलाकों में जाकर पीने के पानी की सैंपलिंग कराई। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ पानी की गुणवत्ता की जांच कराई, बल्कि स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर पेयजल आपूर्ति और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने साफ कहा कि यदि किसी घर में गंदा पानी आ रहा है या पाइपलाइन से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसकी सूचना तुरंत नगर निगम या जलकल विभाग को दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। निरीक्षण के दौरान जलकल ...