गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। हुमायूंपुर दक्षिणी कॉलोनी में पिछले एक माह से दूषित जलापूर्ति से परेशान लोग अब अस्पताल पहुंचने लगे हैं। मोहल्ले के रंजीत बहादुर सिंह की दूषित पानी पीन से तबीयत खराब हो गई। उनका दावा है कि उनकी बहू प्रगति सिंह को टाइफाइड हो गया है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कॉलोनी के ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि गंदा पानी पीने से पेट दर्द रह रहा था। अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाया तो जांच के बाद डॉक्टर ने जलापूर्ति का पानी इस्तेमाल न करने की सलाह दी। रंजीत और ओम प्रकाश का दावा है कि पिछले एक माह से दूषित जलापूर्ति हो रही है। यह भी पढ़ें- दूषित पानी के इस्तेमाल से लोग पहुंच रहे अस्पताल स्थानीय पार्षद और नगर निगम में कई बार शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। कॉलोनी के जयद्रथ यादव ने बताया सप्लाई के...