दूषित पानी की जलापूर्ति, मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन
भदोही, जून 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पश्चिम मोहाल वार्ड संख्या नौ एवं 10 में पिछले कई दिनों से दुर्गंधयुक्त और मटमैले पानी की आपूर्ति होने से लोगों में आक्रोश है। समस्या से परेशान वार्डवासियों ने सोमवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घरों में लगी टोटियों से तेज दुर्गंध वाला दूषित पानी आ रहा है। रंग मटमैला होने के कारण यह पानी न तो पीने योग्य है और न ही घरेलू कार्यों में उपयोग के लायक है। दूषित पानी से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है。
प्रदर्शन की मांग वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.