भदोही, जून 21 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गोपीगंज के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने नगर की व्यवस्था पर सवाल किया। कई वार्डों में दूषित पेयजल आपूर्ति तथा अधूरी जलापूर्ति योजनाओं को लेकर नाराजगी जताई है। नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि पश्चिम मोहाल के वार्ड संख्या नौ और 10 में पिछले कई दिनों से नलों के माध्यम से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। व्यापार मंडल का कहना है कि कई बार शिकायत और प्रदर्शन के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही नगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बरगदा हनुमान मंदिर के पास नगर पालिका द्वारा बोरिंग कर समरसेबल तो स्थापित कर...