चंदौली, मार्च 29 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकास खंड के महाबलपुर स्थित व्यासपुर पेयजल योजना अंतर्गत ट्यूबवेल नंबर एक से होने वाली पेयजल सप्लाई इन दिनों लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह से सात महीनों से पूरे इलाके में गंदा, बदबूदार और प्रदूषित पानी सप्लाई हो रही है। जिससे हजारों लोग मजबूरी में वही पानी पीने को विवश हैं। स्थिति इतनी भयावह है कि नलों से आने वाले पानी में दुर्गंध से लोग बीमार हो रहे है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।डॉ. हरिहर सिंह, बल्लू यादव का कहना है कि यह पानी पीने लायक तो दूर, घरेलू उपयोग के लिए भी खतरनाक हो चुका है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। कार्रवाई के नाम पर एक्सईएन को सस्पेंड जरूर कर दिया गया, लेकिन अस...