मुजफ्फरनगर, जुलाई 8 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में दहेज में बुलेट बाइक न देने पर जबरदस्त हंगामा हो गया। दूल्हे ने अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं। अपने कपड़े उतार कर बनियान और अंडरवियर में ही हंगामा करने लगा। इसका वीडियो भी कुछ लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ देर में यह वायरल भी हो गया। दुल्हन पक्ष ने इसे लेकर शिकायत की तो दूल्हे के पिता ने भी तमंचे से फायरिंग कर दी। दूल्हे और उसके परिवार की हरकतों से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि उसने शादी से ही इनकार कर दिया और बारात बैरंग ही लौट गई। डूंगर गांव निवासी मांगेराम का बेटा शिवम सोमवार सुबह करीब 11 बजे बारात लेकर टांडा माजरा पहुंचा था। लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हा शराब के नशे में था। दहेज में बुलेट मांगने लगा। इनकार पर उसने विवाह स्थल पर ही शर्ट और पेंट उतार दिए और ...