सहारनपुर, मार्च 9 -- बड़गांव गांव शिमलाना में दूल्हे ने शगुन में दिए गए डेढ़ लाख रुपये का शगुन वापस कर एक रुपया लेना स्वीकार किया है। दूल्हे ने दहेज के खिलाफ कदम बढ़ाया है। दूल्हे के निर्णय की प्रशंसा हो रही है।सोमवार गांव शिमलाना निवासी बीरसिंह की बेटी संजोली की हरियाणा के बीजना गांव से बारात आई थी। बारात के स्वागत के बाद दूल्हन के पिता ने दूल्हे विरेंद्र प्रताप को शगुन में 1.51 लाख रुपए कैश दिया। दूल्हे नें 1.51 लाख का दहेज लेने से इंकार कर शगुन में एक रुपया लेना स्वीकार किया। लड़की पक्ष के आग्रह करने पर भी दूल्हे ने दहेज लेने को नहीं माना। और दूल्हन ही दहेज कहकर हाथ जोड़ लिए। कहा दुल्हन से बढ़कर कोई दहेज नहीं होता है। युवाओं को समाज ने फैली दहेज प्रथा के खिलाफ आगे आना चाहिए। दूल्हे के फैसले की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। दूल्हा ग्रे...