सहारनपुर, मार्च 12 -- बड़गांव। कस्बे में दूल्हे ने शगुन में दिए गए 1.61 लाख रुपये का शगुन वापस कर पांच सौ रुपये लेना स्वीकार किया है। दूल्हे ने दहेज प्रथा के खिलाफ कदम बढ़ाया है। दूल्हे के निर्णय की प्रशंसा हो रही है। बुधवार को कस्बा बडगांव निवासी बिप्पन राणा की बेटी शालू की बारात हरियाणा के नागल यमुनानगर से आई थी। बारात के स्वागत के बाद दुल्हन के पिता ने दूल्हे जसविंद्र राणा को शगुन में 1.61 लाख रुपए कैश दिया। दूल्हे ने 1.61 लाख का दहेज लेने से इंकार कर शगुन में मात्र पांच सौ रुपया लेना स्वीकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...