संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई। जब वरमाला के समय मंच पर ही दुल्हन ने दूल्हे को अनफिट बताते हुए सात फेरे लेने से साफ इंकार कर दिया। देखते ही देखते खुशियों का माहौल तनाव में बदल गया और शादी समारोह अफरा-तफरी में तब्दील हो गया।बारात पूरी धूमधाम के साथ गांव पहुंची थी। स्वागत, द्वारपूजा और अन्य रस्में भी हंसी-खुशी निभाई जा रही थीं। रिश्तेदारों और गांव के लोगों की मौजूदगी में माहौल उत्सव जैसा था। लेकिन जैसे ही वरमाला की रस्म शुरू हुई। दुल्हन ने दूल्हे को गौर से देखा और अचानक मंच पर ही शादी से मना कर दिया। यह भी पढ़ें- दुल्हन जैसे ही जयमाल स्टेज पर पहुंची, दोस्तों की हरकत से फंस गया दूल्हा; सन्न रह गए बाराती-घराती दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्षों...