दूल्हे के भांजे को ट्रक ने रौंदा, बारातियों ने थाने में सिपाहियों को बाल पकड़कर घसीटा, हाईवे पर लगाया जाम
हमीरपुर, मई 14 -- Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में मामा की बारात में आए भांजे की गेस्ट हाउस के बाहर ट्रक से कुचलकर मौत होने से गुस्साए बारातियों ने मुस्करा थाने के अंदर घुसकर जमकर उपद्रव किया। दरअसल, हादसे के बाद ट्रक चालक थाने में घुस गया था। उसी को पकड़ने के लिए बाराती भी थाने पहुंचे और बंद कमरे का दरवाजा तोड़ने लगे। मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका तो लोग आक्रोशित हो उठे। हेड मुहर्रिर और कांस्टेबल के बाल पकड़ उन्हे पीटना शुरू कर दिया। थाने में बंद अन्य आरोपितों को भी पीटा। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त फोर्स ने हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति संभाली। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात जालौन जिले के चंदरसी गांव के दीपक राजपूत की बारात मुस्करा कस्बे में एक गेस्ट हाउस में आई थी। द्वारचार और जयमाल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.