इटावा औरैया, मई 8 -- बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सिंह में गुरुवार रात एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के फौजी भाई की चलाई गई गोली दुल्हन के चचेरे भाई को जा लगी। गोली लगते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल किशोर को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद देर रात तक शादी समारोह का माहौल तनावपूर्ण बना रहा। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला सिंह निवासी अनार सिंह की बेटी की शादी गुरुवार को थी। बारात मैनपुरी के थाना बेबर क्षेत्र स्थित नगला केहरी गांव से आई थी। यह भी पढ़ें- देर से तहरीर मिलने का हर्ष फायरिंग के आरोपी को मिला फायदा, घटना के बाद मौके से भागा दूल्हा विवेक कुमार सिंह बैंड-बाजे और बारातियों के साथ धूमधाम से गांव पहु...