हमीरपुर, अप्रैल 30 -- मौदहा, संवाददाता। जनवासे से नाचते-गाते कन्या पक्ष के दरवाजे बारात के पहुंचने से पहले दूल्हे की तीसरी शादी की अफवाह पहुंच गई। इससे कन्या पक्ष के लोग भड़क गए और शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद कन्या पक्ष के मान-मनौव्वल का दौर शुरू हुआ। यहां तक कि गांव निवासी पूर्वमंत्री और सदर विधायक के पिता भी पंचायत में कन्या पक्ष के लोगों को समझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। बिना दुल्हन के बारात बैरंग लौट गई। यह भी पढ़ें- निकाह में न बुलाए जाने से नाराज चाचा ने वेल्डिंग कराकर सील कर दिया गेट, दूल्हा-दुल्हन की रुक गई एंट्रीबारात का स्वागत ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव में 29 अप्रैल को मौदहा से एक बारात आई थी। बारात से पूर्व नाते-रिश्तेदारों और व्यवहारियों का खाना चल रहा था। हंसी-खुशी का माहौल था। जनवासे में बारातियों का स्वागत-सत्का...