सुल्तानपुर, अप्रैल 28 -- भदैया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के महेसुआ गांव में दलित परिवार की बारात के दौरान दबंगई और दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने बारात निकलते देख न सिर्फ रास्ते को लेकर विवाद खड़ा किया, बल्कि जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट भी की। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेसुआ निवासी मिठाईलाल (अनुसूचित जाति) के भतीजे विकास की बारात 26 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे निकल रही थी। बारात गांव से गुजर रही थी, तभी गांव के ही गोलू सिंह और शिवा सिंह पुत्र रामकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और रास्ते में खड़ी गाड़ी को लेकर विवाद करने लगे। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में मारपीट, कई लोग घायल पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान दोनों आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों ...