नई दिल्ली, फरवरी 26 -- बिहार के पूर्वी चंपारण में शादी के अगले दिन ही एक दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गयी। घटना तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मांझार गांव की है। दुल्हन अपने साथ लाखो रूपये के जेवरात व नकद लेकर भागी है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया है। वर और वधू पक्ष के लोग घटना से काफी आहत हैं। दोनों परिवार मिलकर दुल्हन की तलाश में जुट गए हैं। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। मिली जानकारी के अनुसार मांझार गांव के भानु शर्मा की शादी 20 फरवरी को संग्रामपुर थाना के इंद्रगाछी के बच्चा शर्मा की पुत्री लक्की से हुई। शादी में दोनों पक्षों ने अपनी क्षमता के अनुरूप दिल खोलकर खर्च किया। 21 फरवरी को लक्की की विदाई कराकर धूमधाम से भानु अपने घर लाया। रात को लड़की अपने ससुराल में रही और 22 फरवरी को कॉलेज ले जाने के लिए अपने पति से...