हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 3 -- यूपी के जौनपुर में मनेछा बादशाही के पास शुक्रवार रात नौ बजे दूल्हा आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कन्या पक्ष के एक रिश्तेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक के पिता रामलखन की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद निवासी चकसावा थाना बरदह (आजमगढ़), उसके साथी रवि यादव निवासी सोधी थाना खेतासराय और भोले राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले में एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- नकाबपोश बदमाश ने चलती कार पर गोलियां बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.