सीवान, अप्रैल 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। सड़क हादसे में मरे मृत युवक का घर पांच दिनों बाद 28 अप्रैल को तिलक समारोह होने वाला था तथा एक मई को वह दूल्हा बनकर अपनी दुलहनियां को लाने की तैयारी में जुटा था। वह तीन भाई में सबसे छोटा था। अपने पुत्र के शव को देख उसकी माता रमावती देवी और पिता रामनाथ महतो अपना सुधबुध खो बैठे हैं। घर में शादी को लेकर सभी रिश्तेदार घर पहुंच रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और हीं मंजूर था। जैसा कि विदित है कि थाना क्षेत्र के नगवां गांव में गुरुवार को दो बाइक की आमने - सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- शादी का कार्ड बांटने निकले दूल्हे की हादसे में मौत स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ...