बदायूं, जून 18 -- उझानी। 28 जून को दावत और 29 जून को बारात की तैयारियों में जुटे परिवार पर ऐसा दुख टूटा कि सारी खुशियां मातम में बदल गईं। भात मांगने गई दूल्हे की मां, बहन और दो भाभियों समेत छह महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मुरावन नगला गांव निवासी डाल सिंह के बेटे कुंवरपाल की शादी गठौना गांव में उसकी नानी के यहां से ही तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। महिलाएं कपड़े, जेवर और अन्य रस्मों की तैयारियों में व्यस्त थीं। 28 जून को दावत और 29 जून को बारात निकलनी थी। इसी बीच दूल्हे की मां राजकुमारी अपने मायके भात मांगने के लिए निकलीं। उनके साथ बेटी नारायण देवी, पुत्रवधू सरला, गंगाश्री, जेठानी रेवती और देवरानी प्रेमवती भी थीं। परिवार के लोग शादी की रस्म निभाकर लौटने का इंतजार कर र...