बदायूं, सितम्बर 20 -- आज भी ऐसे लोग हैं जो बिना दहेज लिए शादी नहीं करते हैं। दहेज न मिलने पर बारात लाने से तक से इनकार कर देते हैं। यूपी के बदायूं में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां शादी वाले दिन दूल्हे ने दहेज की मांग रख दी। इधर लड़की वालों को जब लड़के वालों की डिमांड की जानकारी हुई तो उनके होश फाख्ता हो गए। लड़के वालों की मांग थी कि चार लाख नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल चाहिए तभी बारात आएगी। दुल्हन पक्ष ने इतना दहेज न दे पाने में असमर्थता जताई तो लड़के वालों ने बारात लाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हा घर से फरार हो गया। लड़के वालों की इस हरकत के कारण लड़की पक्ष की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। वहीं दहेज को लेकर दूल्हे ने जो बेवफाई की, उसे सुनकर दुल्हन फूट-फूट कर रोने लगी। बारात न आने के कारण लड़की के पिता ने माथा पकड़ लिया। पल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.