फरीदाबाद, फरवरी 16 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। आईएमटी रेड लाइट के पास रविवार रात बारात के लिए सजी-धजी एक गाड़ी व एक के-10 कार सीमेंट के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार व गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में दूल्हे की बुआ का बेटा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया और किसी को चोट नहीं आई। गांव सोतई से रविवार रात नरेंद्र सिंह के बेटे लकी की बारात छायसा गांव जा रही थी। आईएमटी चंदावली के पास सीमेंट के डिवाइडर से सजी-धजी गाड़ी अचानक टकरा गई, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए। गाड़ी में दूल्हा लकी, उसकी बहन, जीजा सहित अन्य परिजन सवार थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। हालांकि गाड़ी में सवार दूल्हे की बुआ का बेटा मुकुल (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.