गोरखपुर, जून 29 -- उरुवा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा थाना क्षेत्र के नकोझा मोड़ के पास रविवार रात बारात लेकर जा रहे दूल्हे की कार को ओवरटे कर बाइक सवारों द्वारा शीशा तोड़े जाने के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश चल रही है। पीड़ित पक्ष और दूसरे पक्ष के लोग आपसी सुलह के प्रयास में जुटे थे। फिलहाल सड़क पर इस तरह से उत्पात मचाने वालों के समझौते में पुलिस की भी मौन स्वीकृति है। पुलिस ने कहा कि यदि समझौता नहीं होता है तो पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। रविवार रात बांसगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव से बारात बेलघाट जा रही थी। इसी दौरान नकोझा मोड़ के पास साइड देने को लेकर विवाद हो गया। बाइक सवार युवकों ने दूल्हे की कार का शीशा तोड़ दिया। घटना के बाद दूल्हे को दूसरी गाड़ी से विवाह स्थल के लि...