छपरा, अप्रैल 21 -- जनवासे में कांप रहा था दूल्हा, मानसिक अस्वस्थ होने का कन्या पक्ष का आरोप बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के धोबवल गांव में सोमवार की रात एक शादी समारोह का उत्साह चिंता व निराशा में बदल गया, जब कन्या पक्ष ने अंतिम समय पर विवाह से इनकार कर दिया। शाम से गूंज रही शहनाई और चहल-पहल देर रात सन्नाटे में बदल गई। अंततः बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। जानकारी हो कि सोमवार की शाम भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो गांव से एक युवक की बारात धोबवल पहुंची थी। द्वारपूजा की रस्म की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। इसी दौरान परिजन दूल्हे को मंदिर में पूजा के लिए ले गए, जहां दूल्हा अचानक असामान्य व्यवहार करने लगा। यह भी पढ़ें- तिलौथू में 101 नहीं 79 जोड़ों की हुई थी शादी इसकी सूचना मिलते ही कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। परिजनों ने बताया कि दू...