दूल्हे का नागिन डांस देख भड़की दुल्हन; बोली- नशेबाज से शादी नहीं करूंगी, बाराती-घराती भिड़े
चौबेपुर (कानपुर), जुलाई 3 -- कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के हुल्कापुर गांव में एक शादी उस समय टूट गई, जब दूल्हा शराब के नशे में धुत होकर जयमाल समारोह में पहुंचा। स्टेज पर चढ़ते ही वह संतुलन खोकर गिर पड़ा और अजीब हरकतें करने लगा। दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद बारातियों और लड़की पक्ष के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।जानकारी के अनुसार, चौबेपुर के हुल्कापुर गांव में शोभन बेरी सवाई से बारात आई थी। शादी की रस्मों के तहत पहले तिलक की रस्म पूरी हुई, जिसके बाद बारात का स्वागत किया गया।दूल्हे के नागिन डांस पर भड़की दुल्हन, शादी तोड़ी जयमाल समारोह के लिए जब दूल्हे को स्टेज पर बुलाया गया तो वह कथित रूप से शराब के नशे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.