जौनपुर, मई 12 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव निवासी एक लाख के इनामी हत्यारोपी भोले राजभर के घर रविवार की आधी रात को तोड़फोड़ की घटना हुई। भोले राजभर दूल्हे आजाद बिन्द के हत्या में नामजद आरोपी है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा है। एक मई को बड़ऊर गांव निवासी 22 वर्षीय आजाद बिंद की बरात खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव के लिए निकली थी। जैसे ही बरात जौनपुर शाहगंज मार्ग पर मनेछा बाजार के पास पहुंची थी, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे आजाद बिंद की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर आजाद बिंद की हत्या कर दी। घटना में पुलिस ने भोले राजभर, प्रदीप बिंद तथा रवि यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों उसी के बाद से फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों पर पहले 25 हजार फिर 50 हजार और अब एक लाख रुपये का इनाम ...