दूल्हे का कत्ल: एक लाख के इनामी भोले राजभर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
जौनपुर, मई 21 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 22 वर्षीय दूल्हे आजाद बिंद के हत्यारोपियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। हत्याकांड में आरोपी एक लाख के इनामी भोले राजभर की ओर से कब्जायी गई ग्राम समाज की जमीन पर बुधवार को बुलडोजर चला। करीब एक घंटे की कार्रवाई के बाद वहां लाल फीता खींच दिया गया। उधर, पुलिस की स्थानीय टीम और एसटीएफ ने भी कई जगह दबिश देकर भोले सहित तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- आजाद बिंद के परिजनों संग ग्रामीणों ने घेरा एसपी कार्यालयकार्रवाई की जानकारी नामजद एक लाख के इनामी तीन आरोपियों में से एक भोले राजभर के गांव जपटापुर में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम दिन में करीब तीन बजे फोर्स और बुलडोजर के साथ पहुंची। भोले राजभर के घर के बगल में स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.