डीग, अप्रैल 24 -- राजस्थान के डीग जिले से एक ऐसी अनोखी शादी की खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ इलाके के लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। यहां एक निकाह समारोह में दूल्हे ने नोटों की इतनी लंबी माला पहनी कि उसे संभालने के लिए उसे घर की दूसरी मंजिल की छत पर खड़ा होना पड़ा। माला इतनी विशाल थी कि इसे सामान्य तरीके से जमीन पर खड़े होकर पहनना मुमकिन नहीं था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हा 500 रुपये की नोटों से बनी करीब 199 फीट लंबी माला पहने नजर आ रहा है। माला इतनी लंबी है कि उसे संभालने के लिए दुल्हे के करीबियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। माला का एक सिरा दूल्हे के गले में था, जबकि बाकी हिस्सा नीचे जमीन तक लटक रहा था और कई लोग उसे पकड़े हुए थे। यह भी पढ़ें- जयप...