जौनपुर, मई 25 -- जौनपुर, कार्यालय संवददाता। जिले के बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड के तीन इनामी बदमाशों में से एक रवि यादव को पुलिस ने रविवार की रात करीब पौने तीन बजे मुठभेड़ में मार गिराया । मुठभेड़ के दौरान लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के हाथ में भी गोली लगी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के रानी की मोड के पास हुई। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 22 वर्षीय दूल्हा आजाद हिंद की एक मई को खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज की। यह भी पढ़ें- बारात में दूल्हे की हत्या कर फरार रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, जौनपुर पुलिस ने मार गिराया तीनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। घटना के बाद आरोपियों क...