कुशीनगर, अप्रैल 29 -- कुशीनगर। निज संवाददाता चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथपट्टी गांव में तिलक समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब रात में हुए विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। एक ओर जहां तिलक समारोह में डीजे की धुन पर रात भर लोग झूमते रहे तो वहीं सुबह होते ही गांव में सन्नाटा और चीख-पुकार गूंज उठी। दूल्हे के हिरासत में लिए जाने के बाद शादी की तिथि को आगे के लिए टाल दी गई है। वहीं, मृतक के घर मातम पसरा हुआ है। दूसरी तरफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- डीजे को लेकर बारात में विवाद, दो पक्षों में मारपीट सोमवार की ही देर शाम युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।रविवार की रात गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे के तिलक समारोह में युवक नाच-गाना कर...