फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 8 -- फर्रुखाबाद। मोहल्ला बंगशपुरा में हजरत दूल्हा शाह के उर्स में जायरीनों का सैलाब उमड़ा। जायरीन दरगाह पर चादरपोशी व गुलपोशी करते रहे। दरगाह के आसपास मेले जैसा नजारा देखने को मिला। देर रात कब्बाली का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमे अलीगढ़ के समीम बरसी और बाराबंकी के शावेज़ बरसी ने बेहतरीन कलामों से महफिल को लूट किया। पूरे दिन दरगाह पर लंगर चलता रहा। इस मौके पर असलम शेर खां, इलियास हुसैन, तारिक हुसैन, आदि रहे। यह भी पढ़ें- दूल्हा शाह के उर्स में उमड़ा जायरीनों का सैलाब यह भी पढ़ें- दूल्हा शाह के उर्स का आगाज, पेश की चादर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...