गंगापार, मार्च 5 -- रंगों के पर्व होली की मस्ती के बीच कस्बा भारतगंज में गुरुवार शाम फिर ऐतिहासिक परंपरा ने लोगों का ध्यान खींचा। करीब 50 वर्षों से चली आ रही इस अनूठी रस्म में सजे-धजे दूल्हे ने बग्घी पर सवार होकर कस्बे में बारात निकाली,जो बिना दुल्हन के बैरंग वापस हो गई। मंगलवार रात होलिका दहन के साथ शुरू हुए होली उत्सव में बुधवार एवं गुरुवार को दिनभर लोगों ने रंग-गुलाल के साथ जमकर होली खेली। गुरुवार शाम ढलते ही परंपरागत 'बारात' निकाली गई। दूल्हा मंगलवारी से बग्घी पर सवार होकर बस अड्डा होते हुए शुक्रवारी बाज़ार पहुंचा।लोगों ने जगह-जगह जलपान ठंडई व स्वागत की व्यवस्था की। लोग दूल्हे की एक झलक पाने के साथ हंसी-मजाक और ठिठोली करते नजर आए, जिससे पूरा कस्बा उत्सवी माहौल में सराबोर रहा। बता दें कि करीब पांच दशक पहले त्रिमुहानी के चर्चित सेठ के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.