नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- LPG Crisis and Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी भी जारी है। इस बीच भारत के लिए राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। ईंधन से भरा एक विशाल एलपीजी टैंकर 'ग्रीन सांवी' शुक्रवार को सुरक्षित रूप से इस खतरनाक जलमार्ग को पार करने के लिए तैयार है। इस जहाज के 6 अप्रैल तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। इससे देश में कुकिंग गैस की किल्लत झेल रहे लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। शिपिंग महानिदेशालय के अनुसार, 'ग्रीन सांवी' वर्तमान में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के उत्तरी हिस्से से गुजर रहा है। शिपिंग मंत्रालय के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह जहाज 46,655 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आ रहा है। उम्मीद है कि 3 अप्रैल की आधी रात तक यह जहाज सुरक्षित रूप से ट्रांजिट पूरा कर लेगा। इससे पहले पिछले सप्ताह दो ...