सोनभद्र, मई 25 -- शक्तिनगर। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत घरसडी में विगत तीन दिन से हर घर नल जल योजना का सप्लाई बाधित होने से ग्रामीणों को पानी की भारी किल्लत हो गयी है। ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर पैदल रेलवे लाइन और हाइवे पार कर सिर पर पानी ढोने को विवश होना पड़ रहा है। घरसडी गाँव के पहाड़ी एवं आजादनगर बस्ती में गर्मी के समय वाटर लेवल नीचे जाने से हैंडपंप और कुएं सुख जाते है, जिससे पेयजल का एकमात्र विकल्प नल का पानी होता है। तीन दिन से पानी न आने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी की विकट समस्या उत्पन्न हो गईहै। घरसडी निवासी शुभम दुबे ने मुख्यमंत्री पोर्टल एवं जिलाधिकारी को समस्या अवगत कराते हुए शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...