दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में औचक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विकासनगर, सितम्बर 23 -- दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखने के लिए सीएचसी चकराता के चिकित्सा अधीक्षक ने बुधवार को क्वांसी, मानथात, बरौंथा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और लाखामंडल उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, उपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर समेत स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े अभिलेखों की जांच की और रिकॉर्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन तोमर ने क्वांसी में आशा कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक में उन्होंने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। चिकित्सा अधीक्षक ने स्वास्थ्यकर्मियों को दूरस्थ क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.