हल्द्वानी, अप्रैल 8 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय सेवा निदेशालय की ओर से राज्य के आठ क्षेत्रीय केंद्रों के निदेशकों और सहायक निदेशकों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दूरस्थ शिक्षा प्रणाली को और अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने पर चर्चा की गई।कुलपति प्रो. लोहनी ने निर्देश दिए कि ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सत्र शुरू होते ही सभी क्षेत्रीय केंद्र अपने वेब पेज पर समस्त सूचनाओं को अपडेट करें। निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं प्रो.गिरिजा पांडे, प्रशासनिक अधिकारी पीएस परिहार, आईसीटी विभाग से विनीत पौडियाल, पवन कुमार, जीतेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...