सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। एसआरके गोयनका कॉलेज केन्द्र पर शनिवार को कड़ी चौकसी के बीच मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय की दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम की स्नातक व स्नातकोत्तर की विभिन्न सेमेस्टरों की परीक्षा शुरु हुई। पहले दिन दोनों पाली में कुल 439 परीक्षार्थियों में 402 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। गोयनका कॉलेज मानू अध्ययन केन्द्र समन्वयक प्रो. मो. सन्नाउल्लाह ने बताया कि प्रथम पाली में स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर की हिन्दी, अंग्रेजी, अरबी व इतिहास की परीक्षा हुई। इसमें कुल 81 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं द्वितीय पाली में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा में 141 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। इसी तरह स्नातक तृतीय सेमेस्टर की मशरुम कल्चर की परीक्षा में 132 परीक्षार्थी शामिल हुए। केन्द्र समन्वयक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.